दमोह जिले के बनवार में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं। महिलाओं ने बताया कि गांव व आसपास कच्ची शराब का खुलेआम कारोबार हो रहा है, जिससे विवाद बढ़ रहे हैं। शराब की लत से परिवारों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। महिलाओं ने ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।