बल्देवगढ़ में जगह-जगह बसंत पंचमी के पावन पर्व पर हवन पूजन के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।देखा गया कि शुक्रवार सुबह से ही सासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में एवं अनेक संस्थाओं में सरस्वती पूजन के साथ हवन पूजन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।विद्यालयों में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया गया।