आंवला: आंवला में सड़क हादसे में युवक की मौत, डिपो के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर
Aonla, Bareilly | Apr 25, 2026 आंवला में देररात एक सड़क हादसे में 23वर्षीय युवक की मौत हो गई।यह घटना शुक्रवार की देररात स्टेशन रोड पर हुई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस युवक को सीएचसी आंवला ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान आंवला कस्बे के मोहल्ला खेड़ा काली धाम निवासी मोनू वर्मा के रूप में हुई।पुलिस ने शुक्रवार की देररात साढे ग्यारह बजे शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।