पनागर: पुलिस को देख भाग रहा 'हरिलाल', घेराबंदी कर पकड़ा, नीली पन्नी से ₹31 हजार का गांजा बरामद
पनागर थाना क्षेत्र के देवरीकला में पुलिस की मुस्तैदी ने मादक पदार्थों की तस्करी के एक प्रयास को विफल कर दिया है। मंगलवार शाम 7 बजे जब पुलिस टीम गश्त पर थी,तभी नीली प्लास्टिक की पन्नी थामे खड़ा एक संदिग्ध व्यक्ति खाकी को देखते ही गलियो मे भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर जब उसे दबोचा, तो उसकी पहचान स्थानीय निवासी 45 वर्षीय हरिलाल कुशवाहा के