मोहनिया: लालापुर क्रॉसिंग के पास NH-2 पर टाटा मैजिक और ट्रक की टक्कर, दो घायल, अस्पताल में भर्ती
Mohania, Kaimur | Oct 30, 2024 कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के लालापुर क्रॉसिंग के पास एनएच दो पर ट्रक और टाटा मैजिक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई । जिसमें टाटा मैजिक में सवार रहे दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।