घोड़ाडोंगरी: राहुल गांधी की गिरफ्तारी, छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और NEET पेपर लीक के विरोध में घोड़ाडोंगरी कांग्रेस का प्रदर्शन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घोड़ाडोंगरी ने गुरुवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राहुल गांधी की गिरफ्तारी, छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज तथा NEET परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।