बारसोई: चेक पोस्ट के पास पुलिस ने 100 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, मोटरसाइकिल भी बरामद
Barsoi, Katihar | Jun 19, 2025 कचना थाना पुलिस ने चेक पोस्ट के समीप 100 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गुरुवार को शाम चार बजे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया हैं जबकि एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। इस मामले पर जानकारी देते हुए कचना थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर का नाम मंचन कुमार है जो बारसोई थाना क्षेत्र का रहने वाला है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।