बारसोई: सनकोला गांव में ठनका गिरने से एक महिला की मौत, एक महिला घायल, चल रहा इलाज
Barsoi, Katihar | Jun 16, 2025 बारसोई थाना क्षेत्र के सनकोला गांव में सोमवार को दिन के तीन बजे ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिनका इलाज चल रहा है। वही बताया जा रहा है कि मृतिका अनवरी बेगम और घायल जहांनारा खातून मवेशी का चारा लाने के लिए खेत गई थी इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई और ठंड का गिरने से अनवरी बेगम की मौत हो गई।