आगर: नगर पालिका परिसर में दीपावली मिलन समारोह, अध्यक्ष निलेश जैन पटेल ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
आगर नगर पालिका परिसर में धनतेरस के अवसर पर शनिवार दोपहर 12 बजे दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल और जनप्रतिनिधियों ने कर्मचारियों को उपहार भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि हमें दीपावली पर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना चाहिए और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना चाहिए।