सांगानेर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण
जयपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में "मां के नाम पेड़" अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के तहत मदन राठौड़ ने गुलमोहर अर्जुन सहित विभिन्न किस्म के पौधें लगाए। इस दौरान पर्यावरण बचाने की अपील की गई।