पंडरिया: अब नेतृत्व में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी, नारी शक्ति वंदन अधिनियम को विधायक भावना बोहरा ने बताया ऐतिहासिक कदम
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी पहल बताया है। उन्होंने कहा कि भारत की नारी ने सदियों से समाज को दिशा दी है, संस्कारों को संजोया है और हर परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लेकिन निर्णय लेने वाले मंचों पर उनकी भागीदारी सीमित रही है। विधायक बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत