पाली: पाली एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बेमौसम बारिश से किसानों को हुआ भारी नुकसान, फसलों के अंकुरण की आशंका
Pali, Lalitpur | Apr 1, 2026 पाली एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार एवं मंगलवार को हुई बेमौसम बारिश के चलते खेतो में थ्रेसर के लिए रखी हुई गेहूं सहित अन्य फसलो में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। किसानो ने जानकारी देते हुए बताया कि इकठ्ठी रखी फसलो में यदि अंकुरण होता है तो किसानों को भारी नुकसान होना तय है।उन्होंने उक्त मामले में जिम्मेदारो से आर्थिक सहायता की मांग की।