देवबंद: रेलवे रोड पर बिजली के पोल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद पाया काबू
सहारनपुर के देवबंद में रेलवे रोड पर मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक विद्युत पोल में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पोल के तारों और उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सड़क पर मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।