अनूपपुर: जिले में गरज-चमक के साथ बारिश, तापमान में गिरावट
अनूपपुर जिले में पिछले चार दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सोमवार दोपहर उमस के बाद अचानक काले बादल छाए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। जिला मुख्यालय सहित जैतहरी, कोतमा, राजेंद्रग्राम, बदरा व फुनगा में बारिश दर्ज की गई, जबकि बिजुरी में बादल और वेंकटनगर में धूप बनी रही। तेज बारिश से सड़कों व खेतों में पानी जमा हो गया और तापमान में गिरावट आई।