बेगूसराय: मुहर्रम पर्व को लेकर कारगिल भवन में ADM की अध्य्क्षता में जिला शांति-समिति की बैठक आयोजित, दिए कई दिशा-निर्देश
मोहर्रम पर्व को लेकर कारगिल भवन में एडीएम राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इस दौरान उन्होंने कई दिशा निर्देश दिए. बैठक को संबोधित करते हुए एडीएम ने कहा कि जिले में मोहर्रम का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है.