रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी को 63 करोड़ 60 लाख के जिला अस्पताल की सौगात, कल लोकसभा अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री करेंगे शिलान्यास
रामगंजमंडी क्षेत्र की जनता को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने की दिशा में शुक्रवार, 22 मई को एक ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। रामगंजमंडी उप जिला अस्पताल को जिला अस्पताल के रूप में क्रमोन्नत करने के बाद, अब इसके नए स्वरूप के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ होने जा रहा है। आगामी शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राजस्थान सरकार के शिक्षा व