बरही: ग्राम झिरिया में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला आया सामने पीड़ित के पुत्र ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Barhi, Katni | Jul 7, 2026 कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र के ग्राम झिरिया के बइकोना टोला निवासी चुनमुन गोमिया के साथ रमेश बर्मन गोपी बर्मन पिता पुत्र ने मिलकर मारपीट की है बताया गया कि गांव की खुशहाली के लिए पूजा पाठ का चंदा मांगने गया था दबंग के द्वारा उसको शराब पिलाकर उसे पर तेजाब डाल दिया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया परिजन हर अस्पताल में उपचार करें लेकिन हालात बिगड़ते गई।