चंदनकियारी: दुबेकांटा में अनाथ बच्चों के साथ प्रशासन, बीडीओ ने घर जाकर किया सरकारी सहयोग
चंदनकियारी के बरमसिया ओपी क्षेत्र के दुबेकांटा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में माता-पिता (सपन मांझी और लक्ष्मी देवी) को खोने वाले तीन अनाथ बच्चों की मदद के लिए मंगलवार समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया कि जिला प्रशासन आगे आया है। सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने तुरंत संज्ञान लिया।