अमरोहा: रजबपुर के प्राचीन शिव मंदिर में दूसरे सोमवार को उमड़ी भक्तों की भीड़, किया जलाभिषेक
Amroha, Amroha | Aug 10, 2026 आपको बता दें कि अमरोहा के रजबपुर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को सोमवार सुबह 5 बजे से शिव भक्तों का आना शुरू हो गया था। शिव भक्तों ने सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान शिव का गंगा जल से अभिषेक किया। साथ ही पूजा अर्चना कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर में शिव भक्तों का आगमन होते ही मंदिर परिसर बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा,