धमतरी: गंदगी फैलाने पर निगम ने 23 लोगों से ₹21,700 वसूल किया जुर्माना, एक डेयरी को किया सील
धमतरी शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नगर निगम की टीम ने शहर के अलग-अलग वार्डों एवं मुख्य मार्गों का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 23 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 21 हजार 700 रुपये की चालान वसूली की।