सूरजपुर: विजयादशमी पर बिश्रामपुर में शस्त्र पूजन के बाद निकला पथ संचलन
विजयादशमी उत्सव के अवसर पर बिश्रामपुर खंड के अंतर्गत शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल कंदरई, जयनगर एवं करंजी के स्वयंसेवक कार्यक्रम में शामिल हुए। सोमवार शाम करीब 9 बजे बिश्रामपुर में विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। इसके पश्चात अनुशासनबद्ध तरीके से पथ संचलन निकाला गया। संचलन में शामिल स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर नगर का