हनुमानगढ़: जंक्शन में संस्कार स्कूल के पास दिनदिहाड़े मोटरसाइकिल हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही जंक्शन पुलिस
हनुमानगढ़ जंक्शन में संस्कार स्कूल के पास से दिनदिहाड़े मोटरसाइकिल चोरी होने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में बाइक मालिक तरसेम सिंह की रिपोर्ट के आधार पर जंक्शन थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बाइक मालिक तरसेम सिंह अपनी मोटरसाइकिल संस्कार स्कूल के पास खड़ी करके किसी कार्य से चला गया था पीछे से बाइक चोरी हो गई।