अस्थावां: बालू माफिया ने ईंट-पत्थरों से कूचकर पत्नी की हत्या की, गर्म पानी, दूध व करंट से करता था प्रताड़ित
नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र स्थित गोगड़ी पर गांव में सोमवार की शाम 5 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक कथित बालू माफिया पति ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी कुमारी कृषा सिन्हा की ईंट-पत्थरों से कूचकर निर्मम हत्या कर दी। मृतका के पति की पहचान गोगड़ी पर गांव निवासी धर्मवीर उर्फ राय जी के रूप में हुई है।