किशनगढ़ बास: खैरथल जिला कलेक्टर ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए शिविर के माध्यम से निर्देश दिए
Kishangarhbas, Alwar | Jun 22, 2026
खैरथल जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर 3:00 बजे जिला सचिवालय सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए तथा जनहित से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर जोर दिया।