गिरिडीह: पंचायत के दंड के बाद युवक की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव, पुलिस जांच जारी
तिसरी थाना इलाके के दुलियाकर्म गांव में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मंगलवार को 12 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया कि रामजीत सोरेन नामक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया गया कि युवक अपने गांव के ही एक युवती से प्यार करता था और वह सोमवार को अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था ।