माण्डलगढ़: मांडलगढ़ पुलिस ने अवैध खनन प्रकरण में एक युवक को किया गिरफ्तार
मांडलगढ़ पुलिस ने अवैध खनन प्रकरण में युवक गिरफ्तार मांडलगढ़। पुलिस थाना मांडलगढ़ ने कार्रवाई करते हुए रामगणेश पुत्र नंदा रेगर (23) निवासी रामदेव मंदिर के पास, मालीखेड़ा थाना बिगोद, जिला भीलवाड़ा को धारा 303(2) बीएनएस एवं 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।