शाहजहांपुर: DM को पत्र देकर मनिहार दहेना की पीड़िता ने खलिहान की जमीन को कब्जामुक्त कराने और कोटेदार पर करवाई किए जाने की मांग की
शाहजहांपुर जिले के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मनिहार दहेना की पीड़िता उषा पत्नी धर्म सिंह ने जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह को पत्र देकर हिस्ट्रीशीटर द्वारा कब्जाई गई खलिहान की सरकारी जमीन को खाली कराने के साथ ग्राम पंचायत के कोटेदार द्वारा ग्रामीणों को सरकारी गल्ला कम देने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।