धामपुर: नहटौर में मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर की पैमाइश
Dhampur, Bijnor | Apr 29, 2026 नहटौर में मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम ने बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे मौके पर पहुंचकर पैमाइश की। यह कार्रवाई चामुंडा देवी मंदिर ट्रस्ट की शिकायत पर की गई थी।ट्रस्ट के अध्यक्ष चेतराम सिंह के अनुसार, मंदिर की कुछ भूमि पर अवैध रूप से कब्जे की शिकायत की थी।कानूनगो ओमवीर सिंह, हल्का लेखपाल ब्रह्म सिंह रवि आदि मौजूद रहे।