सीतापुर: पोखरा गांव में लड़की भागने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, एक दर्जन लोग हुए घायल
जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में लड़की भागने को लेकर हुए विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया मारपीट की घटना में लगभग एक दर्जन लोग जख्मी हुए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने तीन घायलों को बेहतर उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा है मामले की शिकायत किए जाने पर तहकीकात जारी है।