जसवंतनगर: समाधान दिवस में दिव्यांग की पीड़ा सुनकर तहसीलदार ने सीट से उठकर स्वयं जाकर सुनी समस्या, दिए निस्तारण के निर्देश
तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम नगला बिच्छू निवासी एक दिव्यांग किसान पारिवारिक भूमि बंटवारे की शिकायत लेकर पहुंचा। तहसीलदार अभिजीत गौरव की नजर उस पर पड़ते ही वे अपनी सीट से उठकर दौड़े और स्वयं उसके पास गए, उसकी समस्या सुनी और तत्काल संबंधित लेखपाल को मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई व शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।