पलवल के नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. मामराज रावत का छज्जूनगर गाँव के चौधरी हीरालाल मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जोरदार स्वागत हुआ। विद्यालय स्टाफ ने शाल एवं गुलदस्ता भेंट कर मामराज रावत का स्वागत एवं सम्मान किया साथ ही नव वर्ष की शुभकामनायें दी.विद्यालय प्रबंधक धर्मवीर चौहान एवं शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. मामराज के कार्यों की सराहना की