मोहनपुर: मोहनपुर पुलिस ने चार अलग-अलग जगहों से चार वारंटियों को किया गिरफ्तार
Mohanpur, Gaya | Mar 23, 2026 मोहनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहनपुर थाने के पुलिस ने चार अलग-अलग जगहों से चार वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने सोमवार को सुबह 10:00 बजे बताया कि थाना क्षेत्र के बेलटुटी मामले में ग्राम सिहो से अरविंद कुमार, ग्राम लेबुडा़ से बिंदेश्वर मांझी, ग्राम गुरियांवा से मंतोष कुमार और ग्राम चांदो से राम जन्म मांझी को गिरफ्तार किया गया है।