परिहार: मझौरा में मंत्री द्वारा आरसीसी पुल का शिलान्यास किया गया
सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड के मझौरा में RCC पुल का मंत्री ने शिलान्यास किया है बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने शिलान्यास करने के साथ कहा कि पुल का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ हो जाएगा मौके पर क्षेत्र की विधायक के अलावा दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।