परिहार: डीएम पहुंचे परिहार, वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया, मोबाइल से वेरिफिकेशन की दी जानकारी
सीतामढ़ी के जिलाधिकारी आज परिहार प्रखंड पहुंचे और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। डीएम ने आम नागरिकों को वोटर हेल्पलाइन ऐप के जरिए मोबाइल से स्वयं वोटर वेरीफिकेशन करने की प्रक्रिया भी समझाई।