परिहार: डीएम ने परिहार पीएचसी का औचक निरीक्षण किया, आउटसोर्स एजेंसी का एक दिन का वेतन काटा
सीतामढ़ी के जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, परिहार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों, एएनएम, पारा मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति, प्रसव कक्ष, ओपीडी, एक्स-रे रूम, दवा वितरण व्यवस्था साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।