रामानुजगंज: अब गांव-गांव होगी टीबी की पहचान, हाथों में एक्स-रे मशीन लेकर पहुंची टीम
रामानुजगंज शनिवार जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। भारत सरकार के टीबी मुक्त भारत 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अत्याधुनिक हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से संभावित मरीजों की पहचान, जांच एवं उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है।