गिरिडीह: स्कॉलर बी.एड कॉलेज ने निकाली सड़क सुरक्षा रैली, छात्रों ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
बेंगाबाद रोड के स्कॉलर बी.एड कॉलेज, गिरिडीह द्वारा आयोजित 'सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता अभियान' रैली को शुक्रवार सुबह 8 बजे झंडा मैदान से विधिवत रूप से निकाला गया।यहां एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पूते, कॉलेज के निदेशक सीए विकास खेतान, कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शालीनी खोवाला, डीएलएड प्रभारी हरदीप कौर, प्रमोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।