नेहरू स्मारक क्षेत्र में 31 दिसंबर की दोपहर 2 बजे एक चार पहिया वाहन चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क पर मौजूद दो गायों को टक्कर मार दी। हादसे में एक राहगीर भी वाहन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज रफ्तार में था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन सहित चालक को हिरासत में लिया है।