कन्नौज: कन्नौज में अखिलेश यादव का पुतला फूंकने पर समाजवादी अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
कन्नौज में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंके जाने के विरोध में समाजवादी अधिवक्ता सभा के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए पुतला फूंकने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और एडीएम को ज्ञापन सौपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष का सार्वजनिक अपमान स्वीकार नहीं है ।