हैदरगढ़: खैरा गांव में विकास संवाद कार्यक्रम का आयोजन, विंध्या थापर ने भाजपा सरकार के विकास और कानून व्यवस्था पर की चर्चा
त्रिवेदीगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत खैरा में 'विकास संवाद' कार्यक्रम का शुक्रवार करीब 2 बजे आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान संदीप सिंह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों और कानून व्यवस्था में आए बदलावों पर विस्तार से चर्चा की गई।