लखनऊ सहित प्रदेशभर में गर्मी का कहर जारी है, वहीं बीकेटी क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। यहां लगे अधिकांश वाटर एटीएम और वाटर कूलर खराब पड़े हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बीकेटी की बड़ी बाजार में रोज हजारों लोग खरीदारी करने आते हैं, लेकिन पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है।