मांगरौल: पेगंबर इस्लाम की तौहीन करने वालों पर कार्यवाही की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Mangrol, Baran | Aug 27, 2024 मांगरोल की जामा मस्जिद के इमाम अब्दुल हक आतिश के नेतृत्व में कस्बे के मुस्लिम संगठनों और सभी मस्जिदों के इमामों द्वारा राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कार्यवाहक एसडीएम शम्भु दयाल मित्तल को सौंपा गया। ज्ञापन में महाराष्ट्र के शाह पंचाले में महंत रामगिरी द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में की गई गुस्ताखी की कड़ी आलोचना करते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई।