बोध गया: बोधगया को स्वच्छ और सुंदर बनाने की हुई पहल, खुले में कचरा फेंकने वालों पर लगेगा जुर्माना
अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बोधगया को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए नगर परिषद ने विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई भी की जाएगी।