मौदहा: भुलसी गांव में शिवसेना की अगुवाई में एसडीएम के स्टेनों को ज्ञापन देकर की शवदाह गृह अन्यत्र बनाने की मांग
मंगलवार को दोपहर में भुलसी गांव के ग्रामीणों ने राम जानकी मंदिर के पास मुक्तिधाम बनाए जाने का विरोध दर्ज कराते हुए शिवसेना के प्रान्तीय नेता की अगुवाई में दर्जनो ग्रामीणों ने उप जिला अधिकारी के कार्यालय में ज्ञापन देकर उसे अन्य स्थान पर बनाए जाने की जोरदार मांग की है। मांग पूरी न होने की स्थिति में आक्रोशित ग्रामीणों ने जन आंदोलन की चेतावनी दी हैं।