सिद्धमुख: मानपुरा गांव की मोक्षभूमि में नायक समाज जागृति विकास संस्थान के तत्वाधान में ग्रामीणों ने किया पौधारोपण
नायक समाज जागृति एवं विकास संस्थान राजगढ़ के तत्वावधान में रविवार को भामाशाह एवं युवा भाजपा नेता सुभाष राठौड मानपुरा के द्वारा गत वर्ष चलाया गया अभियान एक पेड़ मां के नाम निमित्त मानपुरा गांव की मोक्षभूमि में पौधारोपण ग्राम वासियों के सहयोग से किया गया। भामाशाह एवं युवा भाजपा नेता सुभाष राठौड़ ने कहा प्रत्येक नागरिक प्रति वर्ष अधिक से अधिक पेड़ लगाए।