बदायूं: मुख्यमंत्री के सलाहकार ने राजकीय मेडिकल कॉलेज और रोडवेज बस स्टैंड का किया औचक निरीक्षण
Budaun, Budaun | Apr 28, 2026 माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय मेडिकल कालेज की इमरजेंसी सेवाओं सहित विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।