रामानुजगंज: जनता को राहत, राजस्व अभिलेख अब डिजिटल, घर बैठे मिलेगा खसरा-नक्शा
रामानुजगंज सोमवार आम नागरिकों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य के राजस्व अभिलेखों का डिजिटलीकरण किया जाएगा। सभी भूमि खंडों के खसरा-नक्शे डिजिटल प्रामाणिक हस्ताक्षर सहित सीधे लोगों को वितरित किए जाएंगे। साथ ही *"मुख्यमंत्री हेल्प लाइन"* सेवा जल्द शुरू होगी, जिसमें टोल फ्री नंबर पर समस्या दर्ज कराई जा सकेगी।