सीतामऊ: मंदसौर: महिला बाल विकास विभाग ने लक्ष्य पूरा न होने पर 6 परियोजना अधिकारियों और 11 सुपरवाइजर को नोटिस जारी किए
मंदसौर महिला एवं बाल विकास विभाग के डीपीओ बाबूलाल विश्नोई ने लक्ष्य पूर्ति नहीं होने पर जिले के 6 परियोजना अधिकारियों और 11 आंगनवाड़ी सेक्टर सुपरवाइजर को नोटिस जारी किए हैं, अधिकारियों को तीन दिवस में पोर्टल पर शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं सुपरवाइजरों से 7 दिवस में जवाब मांगा गया है,