रफीगंज: रफीगंज के बलार में स्वच्छ गांव एवं सुरक्षित जलवायु अभियान का आयोजन
रफीगंज प्रखंड के बलार पंचायत में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “स्वच्छ गांव एवं सुरक्षित जलवायु अभियान” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। बीना कुमारी ने लोगों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।