बेगूसराय: प्रेक्षागृह में मंत्री ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार की शाम 04:00 बजे सम्मानित किया. इस मौके पर डीएम श्रीकांत शास्त्री समेत संबंधित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे.